BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अलग-अलग स्थानों में सट्टा खिलाते एक दर्जन सटोरिये गिरफ्तार, नगदी 69,720/-₹ रूपये सहित सट्टा-पट्टी जप्त

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.10.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई के अलग – अलग क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा सट्टा खिलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक उरला के नेतृत्व में थाना खमतराई की एक विशेष टीम का गठन किया जाकर सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना खमतराई क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुये कुल 12 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 69,720 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त किया जाकर सभी 12 आरोपियों के विरूद्ध धारा 4क जुआ एक्ट के 12 अपराध कायम किये गये। सभी आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् भी कार्यवाही किया गया है। सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मनीष चैबे पिता नरोत्तम प्रसाद चैबे उम्र 28 वर्ष साकिन नगर निगम के पीछे वार्ड नंबर 31 गांधी नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर।
  2. वीरेंद्र कुमार रात्रे पिता गणेशराम रात्रि उम्र 32 वर्ष साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
  3. संजय चंद्राकर पिता देखन चंद्राकर उम्र 21 वर्ष साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
  4. शंकर यादव पिता गोविंद राम यादव उम्र 29 वर्ष साकिन न्यू आनंद नगर सेंधवार तालाब के पास थाना खमतराई रायपुर।
  5. राजकुमार भारती पिता पंचम दास भारती उम्र 33 वर्ष साकिन भनपुरी कबीर आश्रम के पास थाना खमतराई रायपुर।
  6. चंदन लाल बंजारे पिता मूंगे लाल बंजारे उम्र 30 वर्ष साकिन शासकीय स्कूल के पास गोंडवारा थाना खमतराई रायपुर।
  7. हरिवंश साहू पिता गोपाल राम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन रामेश्वर नगर शिव मंदिर के आगे भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
  8. राजेश बहादुर पिता नत्थू बहादुर उम्र 51 वर्ष साकिन नगर पालिका बीरगांव के बगल हनुमान मंदिर के पास थाना उरला रायपुर।
  9. ओम शंकर कुर्रे पिता सेवादास कुर्रे उम्र 19 वर्ष साकिन इंदिरानगर शुक्रवारी बाजार बीरगांव थाना उरला रायपुर।
  10. गणेश बंजारे पिता मूँगे लाल बंजारे उम्र 21 वर्ष साकिन धान बाई का मकान के पास न्यू गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।
  11. प्रदीप पटेल पिता पुनीत राम पटेल उम्र 27 वर्ष साकिन मांढ़र स्टेशन के पास थाना विधान सभा रायपुर।
  12. दिलहरण मारकण्डे पिता इंदर मल मारकण्डे उम्र 29 वर्ष साकिन छठवां तालाब गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।

Related Posts