BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार उनके अधिकारी हुए सुपर एक्टिव

सक्ती। उपार्जन केंद्र में खपाने के लिए सक्ती में धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है।अभिजीत राजभानू (अतिरिक्त तहसीलदार चंद्रपुर) और साथ में राजस्व के टीम मेंबर्स ने अवैध रूप से परिवहन हो रहे 50 बोरी धान जब्त किया है। दस्तावेज के अभाव में धान को जब्त कर लिया गया है। कृषक द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु समय की मांग की गई है। तदोपरांत उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कुछ दिन पहले ही कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने निर्देश दिये थे कि राजस्व और पुलिस विभाग मिलकर एकजूट होकर काम करे उसी निर्देश का पालन विभागों ने करते हुए अवैध धान परिवहन करने वालों पर सफलता प्राप्त की। धान माफिया बिना कागजातों के जरिए बिक्री केंद्रों में धान खपा रहे थे। लगातार बढ़ रही इन्हीं शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर पन्ना के निर्देशानुसार सभी अधिकारी ग्राउंड लेवल पर उतरकर गये है।

छापामार कार्रवाई करने में लगे हैं। शुक्रवार को मुखबिरों ने कलेक्टर को सूचना दी कि माजदा वाहन में 50 बोरी धान का परिवहन किया जा रहा है। सूचना तंत्रों से इस संबंध में जानकारी मिलते ही हरकत में आई अभिजीत राजभानू और उनकी टीम ने मौके पर पहुंच गई। उन्होंने वाहन को खड़ा कराया और कागजात दिखाने के लिए कहा, चालक के पास किसी तरह से कोई दस्तावेज नहीं थे। धान बोरियों से लदी वाहन बिक्री केंद्र जा रही थी, लेकिन उसके बाद भी कोई दस्तावेज नहीं रखा गया था। मामले की इसी गंभीरता को देखते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर सक्ती चौकी में खड़ा कर दिया गया है।

बिना दस्तावेज के 150 बोरी धान परिवहन करते हुए वाहन को किया जप्त

समर्थन मूल्य पर धान बेचने की अंतिम तिथि आते ही सभी जगहों पर जांच को बढ़ा दिया गया है, ताकि अवैध बिक्री पर रोक लग सके। इसी कड़ी में धान का अवैध परिवहन कर रहे एक वाहन को हसौद तहसीलदार बीएल कुर्रे द्वारा पकड़ा गया है। इसमें 120 कट्टा धान लदा हुआ था। बरेकेल कला पूल महानदी तहसील हसौद में अंतरजिला अवैध धान परिवहन करते वाहन पकड़ा गया। सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा गठित टीम लगातार अवैध रूप से धान खरीदने व खरीद कर परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र में जाकर मंडी क्षेत्र प्रभारी और राजस्व टीम जांच कर रही है कि कही कोचियों का धान अवैध रूप से तो नहीं बिक रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को बरेकेल कला पूल महानदी तहसील हसौद में अंतरजिला अवैध धान परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर थाना हसौद के सुपर्द किया गया। मंडी निरीक्षक को बुलाकर 16000 की पेनाल्टी अधिरोपित की गई। इसकी गहनता से पूछताछ की गई। साथ ही इस धान के संबंध में दस्तावेज की भी मांग की गई, लेकिन कोचिये द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। धान से संबंधित स्पष्ट उल्लेख नहीं दिखने के कारण वाहन को जप्त कर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन मंडी सचिव को जानकारी देकर उच्च कार्यालय को भेजा जा रहा है।

Related Posts