सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत का पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल चाल जाना है, उन्होंने ऋषभ की मां से फोन करके उनका हाल जाना है…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ऋषभ पंत की मां से फोन करके उनसे हालचाल जाना. ऋषभ पंत उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी लक्जरी कार के शुक्रवार तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई. 25 साल के पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से बात की. फोन पर बातचीत के दौरान पीएम ने पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. प्रधानमंत्री ने इससे पहले पंत को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर के जल्द ठीक होने की दुआ की थी. मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे से व्यथित हूं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कुशल-क्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।’’
पीएम मोदी की मां का भी निधन: बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऋषभ पंत पर ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस लगातार पीएम मोदी के ट्वीट पर कमेंट्स कर ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. गौरतलब है कि पीएम मोदी की मां का देहांत भी कल हुआ। ऐसे कठिन समय में पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम भी अटेंड किए और क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से फोन करके उनका हाल भी जाना।
ऋषभ पंत का हुआ था एक्सीडेंट: शुक्रवार सुबह 4.25 बजे ऋषभ पंत हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे के बाद ऋषभ पंत की कार में आग लग गई. ऋषभ पंत की मदद करने वाले लोकल ड्राइवर सुशील कुमार ने बताया कि कार के एक्सीडेंट होने पर वह वहां मदद के लिए दौड़े. हालांकि, वह उस वक्त सड़क की दूसरी साइड अपनी गाड़ी चला रहे थे. सुशील कुमार हरिद्वार से हरियाणा की ओर जा रहे थे. उसी वक्त उन्होंने देखा कि कार का एक्सीडेंट हो गया है, एक्सीडेंट के बाद कार में आग लग गई. जिसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत को कार से निकलने में मदद की।
https://twitter.com/ANI/status/1608830676153032706?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608830676153032706%7Ctwgr%5Eb8a04a43be464495f6660a44e4ca2705fde2cffc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Frishabh-pant-accident-pm-modi-spoke-to-cricketer-mother-and-inquired-about-his-health-2295713















