दुर्ग। जिले में विभिन्न विभागों के 31.12.2022 को सेवानिवृत्त होने वाले 14 शासकीय सेवकों को उनके सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा पेंशन भुगतान आदेश (PPO/ GPO) पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल के साथ प्रदान किया। डॉ. दिवाकर सिंह राठौर, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन, दुर्ग के निर्देशन में जिला कोषालय दुर्ग के द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त तिथि के पूर्व ही पेंशन प्राधिकार पत्र जारी हो जाना विशेष उपलब्धि है। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों ने अपना-अपना अनुभव कलेक्टर के साथ साझा किया, उक्त आयोजन को लेकर सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में काफी उत्साह रहा। समारोह में जल संसाधन विभाग, स्कूल शिक्षा, जिला न्यायालय, पुलिस एवं पंचायत विभाग के शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया। समारोह में कलेक्टर दुर्ग के अलावा महेश राजपुत, डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौबे, उप संचालक एवं राघवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दुर्ग, चन्द्र भूषण साहू, सहायक कोषालय अधिकारी, सौम्या शर्मा, सहायक कोषालय अधिकारी उपस्थित रहे।
31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले 14 शासकीय सेवकों का कलेक्टर ने पेंशन भुगतान आदेश व श्रीफल देकर किया सम्मान
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पेशनरी दायित्वों के शीघ्र निराकरण के लिए शासन स्तर पर त्वरित पहल किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले जिले के 14 शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आमंत्रित कर श्रीफल, पुष्पगुच्छ और पेंशन भुगतान आदेश की प्रति देकर सम्मानित किया। प्रत्येक सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों से उनके अनुभव प्राप्त किए। भविष्य में सेवानिवृत्ति के पश्चात वो अपना अगामी जीवन कैसे जिएंेगे इन पर उनसे चर्चा की।
शासकीय सेवको को सेवानिवृत्त तिथि के पूर्व ही पेंशन प्राधिकार पत्र जारी हो जाना एक विशेष उपलब्धी है । इस प्रकार से यह राज्य का प्रथम आयोजन रहा और इसका अनुसरण भविष्य में सभी जिलों में किया जाएगा। समारोह में जल संसाधन विभाग, स्कूल शिक्षा, जिला न्यायालय, पुलिस एवं पंचायत विभाग के शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखायी दिये।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए वरिष्ठ कोषालय अधिकारी राघवेन्द्र धु्रव, सहायक कोषालय अधिकारी सी.पी. साहू द्वारा कारगर पहल किया गया। संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. दिवाकर सिंह राठौर के निर्देशन में संभाग में प्रतिमाह 99 प्रतिशत पीपीओ-जीपीओ जारी किया जा रहा है। कार्यक्रम में संभागीय कार्यालय से उपसंचालक देवेन्द्र चौबे उपस्थित रहकर संचालन किया।















