BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वार्ड 12 के बाल उद्यान का होगा सौंदर्यीकरण, किया गया भूमिपूजन

 

भिलाई। महापौर नीरज पाल की पहल पर बाल उद्यान शिक्षक नगर वार्ड 12 का सौंदर्यीकरण हेतु भूमिपूजन किया गया। जिसमे क्रेडा सदस्य विजय साहू, भिलाई नगर निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार, पार्षद सुमन सागर सिन्हा, महासचिव प्रमोद यादव, महामंत्री सुभाष गुप्ता, जागेश्वरी साहू, सुधा सिंह राठौर, गोदावरी सिंह, निभा कुमारी, सकुंतला, योगेश ठाकुर, युवराज, आयुष चौहान, हरीश धनकर त्रिभुवन, कैलाश, ईश्वर, गुरविंदर भाटिया और वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर नीरज पाल के प्रयासों से करोड़ों की लागत से भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़कों के मरम्मत एवं संधारण का होगा कार्य

भिलाई। करोड़ों की लागत से भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत, सड़कों के मरम्मत एवं संधारण का कार्य होगा। निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के मरम्मत एवं संधारण की विभागीय प्रक्रिया तेज गति से की जा रही है। कई स्थानों पर सड़क मरम्मत एवं संधारण के कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं और यह कार्य अंतिम चरण पर भी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर भिलाई निगम तत्परता से इस पर अमल कर रहा है। सड़कों को सुधारने की दिशा में मिले निर्देश के बाद से भिलाई की सड़कों का संधारण एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है। भिलाई की सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने खुर्सीपार से इसकी शुरुवात कर चुके है। निगमायुक्त रोहित व्यास ने सड़कों की सुधार की दिशा में गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तेज गति से कार्य कराने अधिकारियों को निर्देश दे चुके है।

महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम के प्रत्येक जोन में सड़कों के मरम्मत, बी टी रोड नवीनीकरण/पॉटहोल/पेच रिपेयर के लिए 9 करोड़ की स्वीकृति हुई है। जिसके तहत नेहरू नगर से के पी एस, के पी एस से सूर्या मॉल, खमरिया में डामरीकरण, प्रियदर्शनी परिसर व दक्षिण गंगोत्री एरिया में, गौरवपथ, आजाद चौक होते हुए मुक्तिधाम के सामने एरिया, जलेबी चौक से सुभाष चौक, नंदनी रोड, बैकुंडधाम एरिया, शिवशक्ति कॉलोनी रोड, किशन चौक से शीतला मंदिर रोड, छावनी चौक से हथखोज पुलिया तक के मार्गों का नवीनीकरण, आईटीआई सर्विस रोड से शिवालय एमपीआर रोड होते हुए श्री राम चौक से सर्विस रोड तक मार्गों का नवीनीकरण तथा हुडको क्षेत्र में डामरीकरण के कार्य किए जाएंगे।

अब हिचकोले खाते हुए गड्ढों से राहगीरों को निजात मिलेगा, भिलाई की सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए भिलाई के कई सड़कों का चयन किया गया है। सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सड़कों को ठीक करने का कार्य कई स्थानों पर हो चुका है। सड़कों को सुधारने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। बारिश की वजह से कई सड़कों के कार्य अधूरे रह गए थे उन्हें भी पूर्ण किया जाएगा। सड़कों को ठीक करने के लिए निगम प्रशासन गंभीर है और इस दिशा में निगम कार्य कर रहा है।

Related Posts