यातायात हाईवे पेट्रोलिंग लगातार सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद कर जान बचाने में कारगर साबित हो रही है, हाईवे पेट्रोलिंग में उपलब्ध है आधुनिक संसाधन…
भिलाई। एक बार फिर यातायात हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा दिनांक 28.12.2022 को रात्रि 10.30 बजे रायपुर से दुर्ग मार्ग में हनुमान मंदिर के सामने चरोदा के पास हाईवा वाहन क्रं-सीजी 07 सीसी 6420 के आगे चल रहे टैंकर चालक के द्वारा अचानक ब्रेक मारने से हाईवा टैंकर के पीछे जाकर टकरा गई जिससे हाईवा का केबिन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वाहन चालक अनुज उम्र 35 वर्ष झारखण्ड निवासी हाईवा के केबिन में फंस गया।
जिसे यातायात भिलाई 03 चौकी से पाइंट मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग 03 एवं हाईवे पेट्रोलिंग-04 में ड्यूटी में उपस्थित आरक्षक प्रकाश सूर्यवंशी, आरक्षक मोहन राव, जितेन्द्र राय एवं हरीश नायक के द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग में उपलब्ध कटर मशीन के माध्यम से वाहन के गेट को काटकर वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घटना स्थल पर उपस्थित एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल नजदीकी शासकीय हॉस्पिटल ले जाया गया।
इस घटना में वहां उपस्थित गुडसेमेरिटन नाम पंकज पाल, संदीप सिंह, हसन खान चरोदा निवासी के द्वारा यातायात पुलिस के साथ घायल को निकालने में निसंकोच मदद किया गया, जिस पर यातायात पुलिस द्वारा गुरसेमेरिटन को शासन द्वारा चलाये जा रहे योजना के अंतर्गत नगद पुरूस्कार दिलाकर सम्मानित किया जायेगा एवं यातायात पुलिस दुर्ग स्वयं जनवरी माह में प्रस्तावित यातायात सप्ताह के दौरान इनका सम्मान करेंगी।
अपील-यातायात पुलिस सभी आम नागरिको से अपील करती है की वे सडक दुर्घटना में घायल की निसंकोच मदद करें उन्हे किसी प्रकार से पुलिस विभाग, हॉस्पिटल एवं अन्य किसी विभाग के द्वारा पूछताछ नहीं किया जावेगा साथ ही साथ उनके इस नेक कार्य के लिए सम्मानित किया जावेगा।















