भिलाई-03। शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत “मोर मकान-मोर आस” के तहत् शहरी क्षेत्र में किराये में निवासरत् हितग्राहियों को स्वयं का आवास उपलब्ध कराया जाना है। जिसके तहत् सिरसाकला व उरला में निर्मित कुल 309 रिक्त आवासों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था, जिसमें कुल 364 हितग्राही पात्र पाये गये हैं।
पात्र हितग्राहियों को लोन की सुविधा सुलभ कराने हेतु 03 दिवसीय विशेष लोन मेला का आयोजन निगम कार्यालय के लोक सेवा केन्द्र में सुबह 10:30 बजे से सायं 05:00 तक किया गया है।
उक्त लोन मेला में बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा लोन से संबंधित समस्त जानकारी प्रदाय किया जावेगा। नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा के महापौर एवं आयुक्त द्वारा हितग्राहियों से अपील किया है कि उक्त लोन मेला का लाभ लेवें।














