BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 29 दिसंबर को नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी और नांदघाट में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनके समस्याओं एवं आवेदनों का निदान करने के साथ ही उनसे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम नांदघाट जाएंगे और वहां दोपहर 2.30 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे नांदघाट रेस्टहाउस जाएंगे और वहां संध्या 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नांदघाट से रात्रि 8 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर वापस लौट आएंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों से की थी। इसके पश्चात बस्तर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित अब तक 59 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे जनता से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर क्षेत्रों के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए करोड़ रूपए की सौगात दे रहे हैं।

Related Posts