रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के चार आईपीएस अफसरों को राज्य सरकार जल्द उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) से प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार इन अफसरों को नए साल में प्रमोशन तोहफा देगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएस प्रमोशन की फाइल तैयार है सिर्फ डीपीसी होना शेष है। आईजी के लिए डीपीसी राज्य स्तर पर होता है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कभी भी डीपीसी हो सकता है।
आईजी डीपीसी के लिए मुख्य सचिव, पर्सनल सेकेट्री गृह और डीजीपी प्रमोशन कमेटी के सदस्य होते है। मुख्य सचिव कभी भी डीपीसी बुलाकर प्रमोशन को हरी झंडी दिखा सकते है और मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद कभी भी आदेश जारी हो सकता है। कयास लगाए जा रहे है कि इन अफसरों को नया साल का गिफ्ट प्रमोशन के रूप में मिल सकता है।
छत्तीसगढ़ कैडर के राहुल भगत, अमरेश मिश्रा, आरिफ़ शेख और ध्रुव गुप्ता प्रमोशन होंगे। आरिफ़ शेख को हाल ही में राज्य सरकार ने प्रभारी आईजी बनाया है, प्रमोशन के बाद ये पुर्णकालिन आईजी बन जाएंगे। वही राहुल भगत, अमरेश मिश्रा और ध्रुव गुप्ता वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। राहुल भगत डारेक्टर सोशल सिक्युरिटी में पदस्थ है जबकि ध्रुव गुप्ता आईबी में पोस्टेड है तथा अमरेश मिश्रा एनआईए एसपी है। अमरेश मिश्रा हायर एजुकेशन के लिए यूएस गए थे, वो अब वापस भारत लौट आये है। गत दिनों वो राजधानी रायपुर भी आये थे।















