BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

“बस्तर त माटा” अभियान के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवक-युवतियों ने बस्तर रेंज आईजी एवं बस्तर एसपी से मिलकर अपना-अपना विचार प्रगट किये

जगदलपुर। आज दिनांक 16.10.2020 को बस्तर संभाग नक्सल प्रभावित ईलाकों के युवक-युवतियों द्वारा सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं दीपक झा, पुलिस अधीक्षक, जिला बस्तर से मिलने जगदलपुर पहुंचे। मुलाकात के दौरान बाहरी माओवादी नेता के ईशारे पर दक्षिण बस्तर क्षेत्र में निर्दोष आदिवासियों को नक्सलियों द्वारा प्रताड़ित करना, जनसुविधा के लिए बनाया गया सड़क, पुल-पुलिया को क्षतिग्रस्त करना एवं माओवादियों के अन्य विकास विरोधी एवं जनविरोधी हरकतों का निन्दा करते हुये अपना विचार प्रगट किये। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा बस्तर के वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्र के युवक-युवतियों से रूबरू हुये।

Related Posts