BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकली 4500 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि….

 

दुर्ग। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर संयुक्त हायर सेकेण्डरी स्तरीय परीक्षा-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा से निम्न श्रेणी लिपिक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए लगभग 4500 पद (भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों के लिए) रिक्त हैं।

इच्छुक आवेदक 6 दिसंबर 2022 से 04 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट https://ssc.nic.in पर देख सकते हैं।

Related Posts