BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित नक्सली: 06 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने ओपन परीक्षा का फार्म भरा

 

आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए कराया जा रहा है प्रशिक्षण…

कवर्धा। नक्सली लगातार आत्म समर्पण कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहें है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर कबीरधाम पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए के प्रयास कर रही है। इस दिशा में की गई पहल के परिणाम भी लगातार दिखाई दे रहे हैं। कबीरधाम पुलिस ने 6 आत्मसमर्पित नक्सलियों को ओपन परीक्षा का फार्म भरवाया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा कराए गए 6 आत्मसमर्पित नक्सली करन हेमला, अनीता हेमला, मगलू वेको, राजे वेको, लिबरी कोरराम और लक्ष्मी को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ते हुए ओपन परीक्षा का फार्म डलवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को निःशुल्क कोचिंग भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मुख्य मार्ग है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने बताया कि शासन की योजना के तहत आत्म समर्पित नक्सलियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए रोजगार मूलक प्रशिक्षण कराया जा रहा है l

उल्लेखनीय है कि नक्सल विचारधारा को अपनाकर मुख्यधारा से भटक कर वर्षों तक नक्सली संगठन का हिस्सा रहे 6 नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण की राह अपनाई है और समाज की मुख्यधारा में लौट आए हैं।

Related Posts