BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला में बिना लाइसेंस के संचालित 4 आरा मशीन को उखाड़कर ले गई वन अमला टीम, वन अपराध प्रकरण किया पंजीबद्ध

भिलाई। दिनांक 25.12.2022 को उपवनमंडल अधिकारी दुर्ग के नेतृत्व में वन अमला दुर्ग द्वारा राम नगर सुपेला जहाज महल के पास स्थित श्री लक्ष्मी टिंबर प्रोपराइटर अजय पंडित एवं विजय टिंबर मार्ट प्रोपराइटर विजय पंडित के फर्म में शिकायत के आधार पर जांच निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान परिसर के अंदर बिना लाइसेंसी 2-2 नग आरामशीन बैंड-सॉ अवैध रूप से संचालित करते पाए जाने पर छत्तीसगढ़ काष्ट चिरान अधिनियम 1984 में निहित प्रावधानों के तहत जब्ती की कार्यवाही करते हुए उक्त 04 नग आरा मशीनों को आरा गड्ढे से उखाड़कर पुलगांव डिपो ले जाया गया एवं वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया।

Related Posts