BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

नेपाल में नई सरकार का रास्ता हुआ साफ: पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ होंगे अगले प्रधानमंत्री, सोमवार को लेंगे शपथ

पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी को सांसदों के समर्थन वाला पत्र भी सौंप दिया है…

नईदिल्ली (ए)। नेपाल की राजनीति में आज का दिन बेहद नाटकीय रहा. दोपहर तक शेर बहादुर देउबा के पीएम बनने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन CPN-Maoist सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड मीटिंग से नाराज होकर निकल गए और गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया. प्रचंड अब केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML के समर्थन से नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए हैं।

नेपाल के राष्ट्रपति ने पुष्प कमल दहल को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि दहल को सोमवार की शाम चार बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी को सांसदों के समर्थन वाला पत्र भी सौंप दिया. इस पत्र में बहुमत के लिए  प्रचंड के समर्थन में 165 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने के लिए आज तक ही डेडलाइन दी थी. इसके बाद भी नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन और केपी शर्मा ओली की पार्टी वाले गठबंधन ने दावा पेश नहीं किया था. इसलिए ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सरकार बनाने के लिए बातचीत सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पा रही है।

Related Posts