BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

26 को होगा रिसाली महोत्सव: सभागार का होगा लोकार्पण, गृहमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

 

भिलाई। रिसाली निगम का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को होगा। नगर पालिक निगम के तीन वर्ष पूर्ण होने पर ब्लाक कांगे्रस कमेटी रविवार को सम्मान रैली निकालेंगे। वहीं 26 दिसम्बर को नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के आतिथ्य में निगम कार्यालय में रिसाली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, पार्षद व एल्डरमेन की बैठक ली।

उन्होंने सभी से कहा कि रिसाली महोत्सव को यादगार बनाए। मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और अब तक के हुए 147 करोड़ के स्वीकृत विकास कार्य को घर-घर तक पहुंचाए। आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि निगम का आयोजन सुबह 11 बजे शुरू होगा। सबसे पहले निगम कार्यालय स्थित सभागार भवन का मंत्रीद्वय लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कार्यालय समीप खेल ग्राउन्ड में सामाजिक संगठनों के प्रमुखांे का सम्मान और निकाय स्तर पर हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं का पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डो का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

सम्मान रैली का प्रतिनिधित्व प्रदेश महामंत्री करेंगे: रिसाली निगम के स्थापना दिवस के एक दिन पहले ब्लाक कांगे्रस कमेटी द्वारा सम्मान रैली निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू करेंगे। सम्मान रैली कांगे्रस कार्यकर्ता अब तक हुए विकास कार्यो के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। रैली में 500 बाइक पर एमआईसी सद्स्य, एल्डरमेन, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

चेक का वितरण: आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर शासन के अलग-अलग विभाग का स्टाॅल लगाया जाएगा। आयोजन स्थल पर श्रम विभाग योजना के तहत हितग्राहियों को चेक वितरण करेगा। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग साइकिल का वितरण और समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों को निःशुल्क सामान वितरण करेगा। इसके अलावा आजीविका मिशन द्वारा स्टाॅल लगाया जाएगा।

Related Posts