BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्गेश ताम्रकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाएं गए इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष

भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) में दुर्गेश प्रसाद ताम्रकार को छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर एवं साथियों एवं वरिष्ठजनों ने आज दुर्गेश ताम्रकार को माला पहना कर, मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बधाई देने वाले में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डेरेश्वार बंजारे, एमआईसी मेंबर चंद्रशेखर गवई, वरिष्ठ कांग्रेसी वाशु दलाई, जिला सचिव ललित पाल, जिला महामंत्री निरंजन बिसाई, ब्लॉक उपाध्यक्ष बंटू शर्मा, पार्षद पति राजू साहू, रामाश्रय सोनकर, योगेश तिवारी, अजय भाऊ, वार्ड अध्यक्ष मोहन दलाई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

दुर्गेश ताम्रकार के नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई जोश का संचार हुआ। सभी ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथन जायसवाल, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रामावतार जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सहित जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक वरिष्ठ नेताओं का दिल से आभार व्यक्त किया है।

इसी कड़ी में दुर्गेश ताम्रकार द्वारा जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, क्रेडा सदस्य विजय साहू एवं धर्मराज शर्मा के निवास जाकर अपने नियुक्ति के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त की वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद देते हुवे उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Posts