दुर्ग। पुलिस अधीक्षक, दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्ल्व के निर्देश पर एवं सतीष ठाकुर, व सदानंद विध्यरांज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में घायलो की मदद करने एवं ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा 24 घंटे हाईवे पर नजर रखी जा रही है। इसी कडी में कल प्रातः 09.00 बजे को खुर्सीपार तिराहा के पास बाईक एवं स्कूटी सवार आपस में टकरा गये जिसमें स्कूटी चालक एवं बच्ची को चोट लगने पर हाईवे पेट्रोलिंग 02 में ड्यूटी में तैनात आरक्षक लवकेश यादव आरक्षक यशवंत सिंह के द्वारा घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल सुपेला शासकीय हास्पिटल पहुचाया गया।
यातायात पुलिस दुर्ग की हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा इस वर्ष आज दिनांक तक नेशनल हाईवे में कुल-213 सडक दुर्घटनाओं में पहुंचकर कुल-114 घायल व्यक्तियों को गोल्डन हावर्स में नजदीकी हास्पिटल पहुंचाया गया है एवं नेशनल हाईवे में हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण के कारण उन स्थानो पर सडक की चौडाई कम होने से जाम की समस्या तत्काल उत्पन्न हो जाती है जिसे क्लीयर कराने का कार्य हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा लगातार किया जा रहा है और साथ ही साथ सडक में अवरोध उत्पन्न करने वाले एवं दुर्घटना के कारण बनने वाले खडी वाहनों पर नो पार्किग की कार्यवाही की जा रही है
यातायात पुलिस दुर्ग के प्रमुख मोबाईल नंबर…
अंजोरा से गुरूद्वारा चौक – हाईवे पेट्रोलिंग 01 मोबाईल- 9479191554
गुरूद्वारा चौक से डबरापारा तिराहा – हाईवे पेट्रोलिंग 02 मोबाइल नं. 9479191555
डबरापारा तिराहा से रायल खालसा कंटिंग – हाईवे पेट्रोलिंग 03 मोबाईल नं.9479191556
रायल खालसा कंटिंग से कुम्हारी टोल प्लाजा – हाईवे पेट्रोलिंग 04 मोबाईल नं. 9479191557
यातायात कार्यालय नेहरू नगर भिलाई (ट्रॉफिक टावर) मोबाईल नं.-7828124100
यातायात सुझाव एवं समस्या संबंधी मोबाईल नं.- 9479192029 (वाट्सअप नंबर)















