BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार: सेंसेक्स 61,000 के पार, निफ्टी 18200 के ऊपर पहुंचा

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ ओपनिंग हुई है और सेंसेक्स 61000 के पार खुल गया है, शेयर बाजार की हर जानकारी के लिए बने रहें…

मुंबई (ए)। शेयर बाजार की चाल आज थोड़ी तेज है और बाजार खुलने के 15 मिनट के भीतर 9.30 बजे सेंसेक्स में 82 अंक की बढ़त है और ये 61,420 पर ट्रेड दिखा रहा है. वहीं निफ्टी 25 अंक चढ़कर 18,294 पर आ गया है।

आज बाजार की तेजी में ओपनिंग के दौरान एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 19.10 अंक यानी 0.10 फीसदी चढ़कर 18,288.10 के लेवल पर खुला है।

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त पर हुई है और इसमें सेंसेक्स 61,000 के पार हो गया है. बाजार की ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 67.99 अंक यानी 0.11 फीसदी की उछाल के साथ 61,405.80 पर खुला है।

आज शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा है. एनएसई का निफ्टी 48.65 अंक यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 18317.35 के लेवल पर है. बीएसई का सेंसेक्स 35.84 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 61373.65 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

शेयर बाजार के लिए ओपनिंग से पहले एसजीएक्स निफ्टी का संकेत अहम होता है और आज ये मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. सुबह ये 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 8.97 के लेवल पर है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज नए हफ्ते का पहला कारोबारी दिन है और एसजीएक्स निफ्टी के शुरुआती संकेत से बाजार की ओपनिंग निगेटिव रहने की संभावना है. हालांकि एशियाई बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखा जाएगा. एशियाई बाजारों में केवल आज हैंगसेंग में तेजी देखने को मिल रही है और बाकी एशियाई इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा है. एनएसई का निफ्टी 48.65 अंक यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 18317.35 के लेवल पर है. बीएसई का सेंसेक्स 35.84 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 61373.65 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

शुक्रवार का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 461 अंकों की गिरावट के साथ 61,337 और निफ्टी 146 अंकों की गिरावट के साथ 18,269 अंकों पर बंद हुआ है. शुक्रवार के बाद खत्म इसके दो दिनों के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी में 390 तो सेंसेक्स में 1340 अंकों की गिरावट आ चुकी है।

Related Posts