रायपुर। विवरण- दिनांक 30.09.2020 को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैरन बाजार स्थित शासकीय पाॅलीटेक्निक के सामने रोड पर 02 व्यक्ति एम.डी.एम.ए. जैसे वस्तु विक्रय हेतु रखें है। सूचना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अंकिता शर्मा (परि. भा.पु.से.), प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी कोतवाली आर.के.पात्रे को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर आरोपियों को चिन्हांकित किया जाकर घेराबंदी कर आरोपी श्रेयांस झाबक पिता रमेश झाबक उम्र-36 वर्ष निवासी पंचशील नगर सिविल लाइन्स रायपुर एवं विकास बंछोर पिता सुरेन्द्र बंछोर उम्र-40 वर्ष निवासी मेन रोड कोटा रायपुर को एम.डी.एम.ए. के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम एम.डी.एम.ए. कीमती लगभग 1,70,000/- (एक लाख सत्तर हजार रूपये) जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 255/20 धारा 22 (ख) एन.डी.पी.एस.का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से टीम द्वारा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की गई तथा आरोपियों द्वारा एम.डी.एम.ए. कहां से एवं किन – किन व्यक्तियों से लाया जाता है के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिस पर गिरफ्तार आरोपियों द्वारा ड्रग्स के काले कारोबार से जुड़े बहुत से नामों के संबंध में जानकारी दी गई थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अब तक 01 महिला आरोपी सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा इस व्यवसाय से जुड़े अन्य दो नाम हर्ष दीप एवं संभव पारख के संबंध में जानकारी दिया गया। हर्ष दीप जो कि व्ही.आई.पी. रोड़ स्थित मौका रेस्टोरेंट का संचालक है जो रेस्टोरंेट में पार्टीयों के दौरान लोगों को एम.डी.एम.ए. लेने के लिये उकसाता था तथा आरोपी संभव पारख जो प्रापर्टी डीलिंग कर काम करता है जो स्वयं इसका सेवन करता है एवं इसके द्वारा अपने अन्य दोस्तों को भी एम.डी.एम.ए. का सेवन करने के लिये उकसाया जाता था। हर्ष दीप सिंह एवं संभव पारख को आरोपी श्रेयांश झाबक एम.डी.एम.ए. की सप्लाई करता था। जिस पर आरोपी हर्ष दीप एवं संभव पारख को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हर्ष दीप एवं संभव पारख से भी इस काले कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के आधार पर इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स कारोबारियों के विरूद्ध अब तक की पहली व सबसे बड़ी कार्यवाही की गई। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
- हर्षदीप सिंह जुनेजा पिता स्व0 मंगतू सिंह जुनेजा उम्र 39 साल निवासी सिविल लाईन
रायपुर। - संभव पारख पिता स्व0 राजेश पारख उम्र 29 साल निवासी नया तालाब गुढियारी रायपुर।









