BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हेलमेट के प्रति लोगो को जागरूक करने हेलमेट रैली को एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

भिलाई। दिनांक को पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 06 भिलाई में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा रेंज स्तरीय यातायात प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया जिसमे दुर्ग रेंज के बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, कर्वधा, मानपुर मोहला, एवं खैरागढ जिले से आये कुल-28 प्रशिक्षणार्थीयों को 04 दिवसीय यातायात प्रशिक्षण के लिए उपस्थित हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षणार्थीयों को बताया गया। सड़क दुर्घटना होने के पश्चात सर्व प्रथम एक पुलिस का जवान ही उस स्थान पर पहुंचता है अतः उस समय हमें क्या करना चाहिए घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कैसे देना है वहां उपस्थित भीड को नियंत्रण करना है इसकी संपूर्ण जानकारी हमे होना चाहिए साथ ही साथ यातायात नियम संबंधित रोड मार्किग, सडक संकेत, सिग्नल एवं जो भी नियम है इसकी जानकारी होने पर हम किसी अन्य को भी नियमों के प्रति जागरूक कर सकते है आज के समय में आईटीएम प्रोजेक्ट धीरे धीरे सभी जिलो में संचालित होने लगा है, बाडीवार्न कैमरा का प्रयोग, कैशलेस चालान एवं कोई भी नवाचार संसाधन उपलब्ध है उसकी जानकारी प्रत्येक जवान को होनी चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण व्हीआईपी ड्यूटी के दौरान हमे कौन कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए इस संबंध में प्रशिक्षणार्थीयो को जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ के दौरान संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर), अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), निखील अशोक राखेजा, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक(यातायात), नीलेश द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन), अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक (यातायात), उनि बाबूलाल राय एवं सउनि बोधन लाल साहू, यातायात उपस्थित रहें।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर शहर के आम नागरिको यातायात नियमों एवं हेमलेट के प्रति जागरूक करने यातायात नियमों से संबंधित हाथों में तख्ती लिये हुए पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 06 भिलाई से डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर हेलमेट रैली रवाना किया गया जो सेक्टर 09 चौक होते हुए व्हाय सेप ब्रिज, मालवीय नगर चौक, राजेन्द्र प्रसाद चौक, ग्रीन चौक इंदिरा मार्केट, पटेल चौक होते हुए यातायात जोन कार्यालय दुर्ग में हेलमेट रैली का समापन हुआ। जिसमें यातायात पुलिस बल, थाने का बल, के साथ प्रेस मीडिया, ट्रैफिक वार्डन एवं कॉलेज के एनसीसी के छात्र कुल-150 की संख्या में उपस्थित हुए।

एक तरफ यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है और साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन ना करने वाले पर चलानी कार्यवाही की जा रही है जिसमें आज दिनांक को ग्लोब चौक सेक्टर 7 में लगातार तीसरे दिन उप पुलिस अधीक्षक (यातायात),थाना भिलाई नगर का बल तथा आईजी रिजर्व बल के द्वारा सख्त कार्यवाही किया गया आज के इस अभियान कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 10 स्थानो पर वाहन चेकिंग पाइंट लगाया गया जिसमें *बिना हेलमेट 131, तीन सवारी 77 शराब का 23 सेवन , बिना सीट बेल्ट 138, एवं नाबालिक के द्वारा वाहन चलाते पाये जाने पर 27 कुल-396 कार्यवाही की गई यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।

Related Posts