BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने “पतली कमरिया मोरी…हाय हाय” गाने पर बनाया रील, SSP ने चारों को किया लाइन हाजिर

सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 4 महिला सिपाहियों द्वारा वीडियो रील बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा है…

अयोध्या (ए)। श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 4 महिला सिपाहियों का रील सॉन्ग ‘पतली कमरिया…’  पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ तो इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. राम जन्मभूमि परिसर की ड्यूटी से हटाकर इन सभी की पुलिस लाइन में आमद भी हो चुकी है. अयोध्या के एसएसपी मुनिराज ने इन महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल होने के बाद इन सभी को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया है।

इस मामले में जिन महिला सिपाहियों पर कार्रवाई की गई है, उनके नाम कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह है। श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 4 महिला सिपाहियों द्वारा वीडियो रील बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अयोध्या के एसएसपी मुनिराज ने कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि यह महिला सिपाही श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा की वीआईपी ड्यूटी कर रही थी, लेकिन जिस तरह ड्यूटी को लेकर सीरियस होने के बजाय मनोरंजन कर रही थी. उससे अनुशासनहीनता दिखाई दे रही है. अभी इस मामले में पूरी तरह जांच करके उन को सस्पेंड किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला? दरअसल, वीडियो में 3 महिला पुलिसकर्मी दिखाई दे रही हैं, जबकि चौथी महिला कांस्टेबल वीडियो बना रही थी. बताया जा रहा है कि यह सभी 2018 बैच की महिला सिपाही हैं और डांस कर रही पुलिसकर्मी के गले में आई कार्ड भी टंगा हुआ है. सूत्रों की माने तो राम जन्मभूमि परिसर में स्थित एक स्थान पर ही यह वीडियो बनाया गया है. महिला पुलिस कर्मियों का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इसकी जानकारी हाल में ही गाजियाबाद से ट्रांसफर होकर अयोध्या पहुंचे. यह वीडियो लगभग 1 सप्ताह पुराना है।

बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में अस्थाई रामलला मंदिर के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है. दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं और वीआईपी दर्शनार्थियों को सुचारू रूप से दर्शन करने की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है. बताया जाता है कि यह महिला पुलिसकर्मी उसी टीम का हिस्सा है।

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है कि ड्यूटी करते समय उनका अनुशासनहीनता दिखाई पड़ा है, वह वहां पर वीवीआईपी ड्यूटी कर रही थी राम जन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी पर लगी थी वहां ड्यूटी पॉइंट्स में अपना मनोरंजन कर रहा था ड्यूटी में सीरियस नहीं था अभी जांच करके सस्पेंड किया जाएगा।

https://twitter.com/QamarJa41809977/status/1603329570480197632?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1603329570480197632%7Ctwgr%5E13b8523403d14d35dd8164c409f5c28278b12ec3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fup-uk%2Fayodhya-news-4-women-constables-were-seen-dancing-on-the-reel-song-ssp-take-action-ann-2282766

Related Posts