BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP संतोष सिंह ने कोरबा प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के तृतीय संस्करण का किया उद्घाटन

 

कोरबा। कोरबा प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के तृतीय सत्र के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। संतोष सिंह ने मैच में भाग ले रहे सभी 9 टीम के खिलाड़ियों एवम मालिको से परिचय प्राप्त कर संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग है, संतोष सिंह ने स्वामी विवेकाकानंद का उद्धरण देते हुए बताया कि यदि गीता और फुटबॉल में किसी एक को चुनना पड़े, तो मैं फुटबॉल को चुनूंगा। जीवन में महत्व लक्ष्य की प्राप्ति का है,जो खेल के माध्यम से सीखा जा सकता है।

इस अवसर पर युवाओं को नशे से निजात पाने का आव्हान करते हुए पुलिस अधीक्षक ने करते हुए कहा कि नशे का त्याग करें और सफलता पाने हेतु अपने लक्ष्य का नशा करें,तभी जीवन सार्थक हो पाएगा। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों के द्वारा कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “निजात” अभियान का समर्थन करते हुए नृत्य के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।

इस दौरान एचटीटीपीएस के मुख्य अभियंता कैलाश डोंगरे, सेनानी सीआईएसफ एनटीपीसी अशोक चौधरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ नौशाद खान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं आमजन उपस्थित थे।

Related Posts