BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

749 नग नशीली दवाईयां बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते 02 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक अपराध दुर्ग नसर सिद्दकी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन एवं ए. सी. सी. यू प्रभारी निरीक्षक
संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी वैशाली नगर निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, इसी दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिली की जवाहर नगर ओमशांति चौक सब्जी मंडी के पास दो व्यक्ति भारी मात्रा में अल्प्राजोलम टेबलेट एवं नाईट्राजेपाम टेबलेट नशीली
दवाईयाँ अपने पास रखे है एवं उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे है, कि सूचना पर टीम द्वारा वैशाली नगर कॉलेज के
आसपास घेराबंदी कर आरोपी विनोद तिवारी पिता मार्कण्डेय तिवारी उम्र 36 साल साकिन आन्ध्रा स्कुल के पास केम्प 1 वृंदा
नगर थाना वैशालीनगर जिला दुर्ग एवं योगेश राव डाहट पिता स्व वेंकट राव डाहट उम्र 34 साकिन क्वाटर नम्बर EWS/2025 हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ थाना जामुल को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से अल्प्राजोलम टेबलेट तकरीबन 633
नग एवं नाईट्राजेपाम टेबलेट 116 नग कुल 749 नग नशीली दवाईयां बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना वैशाली
नगर में अप. क्र. 309/2022 धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहह अग्रिम कार्यवाही थाना वैशाली नगर से की गई।

Related Posts