रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 13वां अर्धशतक लगाया, उन्होंने इसके लिए इस मैच में 91 गेंदों का सामना किया…
नईदिल्ली (ए)। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटग्राम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 404 रन बनाए। भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर और अश्विन ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। पांच रन के स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा है। उमेश यादव ने यासिर अली को बोल्ड किया। यासिर ने 17 गेंद में चार रन बनाए। यासिर उमेश की गेंद को ऑफ साइड में खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप में चली गई और बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिर गया। चार ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर छह रन पर चार विकेट है। जाकिर के साथ लिटन दास क्रीज पर हैं।
मोहम्मद सिराज ने पारी की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने नजमुल हसन शान्तो को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। 404 रन का स्कोर बनाने के बाद भारत ने गेंद के साथ शानदार शुरुआत की है। अब बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर और दबाव रहेगा। दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट पर तीन रन है। जाकिर और यासिर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जाकिर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।
पहली पारी में भारत ने 404 रन बनाए हैं। दूसरे दिन टीम इंडिया ने 278/6 से आगे खेलना शुरू किया था। अश्विन और कुलदीप यादव ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। वहीं, बांग्लादेश के लिए आज मेहदी हसन और तैजुल इस्लाम ने विकेट लिए।
भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने गिल के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दी। हालांकि, गिल 20 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 41 रन था। गिल के पवेलियन लौटते ही कप्तान राहुल और विराट कोहली भी आउट हो गए। 48 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। इसके बाद पंत और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद पंत भी 46 रन बनाकर आउट हो गए थे।















