BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

ईशान किशन को आईसीसी वनडे रैंकिंग 117 स्थान का फायदा, विराट कोहली आठवें नंबर पर पहुंचे

कोहली ने भी तीसरे वनडे में अगस्त 2019 के बाद शतक लगाया था, श्रेयस अय्यर 20वें से 15वें नंबर पर पहुंच गए, गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज चार स्थान की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर पहुंच गए…

नईदिल्ली (ए)। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को जारी हुई आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दो पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन 117 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 37वें नंबर पर आ गए हैं।

कोहली ने भी तीसरे वनडे में अगस्त 2019 के बाद शतक लगाया था। श्रेयस अय्यर 20वें से 15वें नंबर पर पहुंच गए। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज चार स्थान की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर पहुंच गए। ऑलराउंडर में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं।

ऑलराउंडर की सूची में मेहदी हसन मिराज तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दो स्थान नुकसान के साथ नौवें नंबर पर पहुंचे हैं। बल्लेबाजी में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले और गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट शीर्ष पर हैं।

इन दोनों की पारियों की बदौलत ही भारत ने तीसरा वनडे अपने नाम किया था। हालांकि, पहले दो वनडे में हार की वजह से टीम इंडिया को वनडे सीरीज 2-1 से गंवानी पड़ी थी। फिलहाल दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

Related Posts