BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

सचिन तेंदुलकर की तरह उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी में किया दमदार डेब्यू, राजस्थान के खिलाफ जड़ा शतक

इस सीज़न के रणजी के साथ-साथ अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपने फर्स्ट क्लास का सफर शुरू किया, उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पिता की तरह शतक जड़ दिया…

गोवा (ए)। रणजी के 2022-23 के सीज़न की शुरुआत हो चुकी है. इस सीज़न में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर  के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया है. अर्जुन ने गोवा की ओर से अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की. उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास की शुरुआत हूबहू पिता सचिन तेंदुलकर की तरह की. राजस्थान के खिलाफ खेल रहे अपने डेब्यू मैच में ही अर्जुन ने शानदार शतक जड़ दिया. सचिन तेंदुलकर ने भी अपने रणजी डेब्यू में गुजरात के खिलाफ शतक लगाया था. 23 वर्षीय अर्जुन टीम में गेंदबाज़ी ऑलराउंड के रूप में खेलते हैं. लेकिन बॉलिंग से पहले उन्होंने बल्लेबाज़ी में कमाल कर दिया।

अर्जुन तेंदुलकर ने 207 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से 120 रन बना आउट हुए। उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए यह कारनामा अंजाम दिया. बल्लेबाज़ी में उन्होंने अपना जलवा बिखेर दिया है, अब गेंदबाज़ी में उनके उपर नज़रें टिकी रहेंगी. अर्जुन मुख्य रूप से एक गेंदबाज़ हैं. वो लेफ्ट ऑर्म मीडियम फास्ट बॉलर बॉलिंग कराते हैं।

अब तक कैसा रहा करियर: अर्जुन ने अब तक अफने करियर में 7 लिस्ट-ए और 9 टी20 मैच खेले हैं. लिस्ट-ए के मैचों में उन्होंने गेंदबाज़ी कराते हुए 32.37 की औसत से 8 विकेट अपने नाम किए हैं, बल्लेबाज़ी में उन्होंने 3 पारियों में 25 रन बनाए हैं. वहीं 9 टी20 मैचों में उन्होने गेंदबाज़ी कराते हुए 12 विकेट झटके हैं और बल्लेबाज़ी करते हुए पांच पारियों में महज़ 20 रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के द्वारा खरीदा गया था. हालांकि, उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इस रणजी सीज़न में अच्छा परफॉर्म करके वो अगले साले होने वाले आईपीएल के लिए रास्ते खोल सकते हैं. उनकी अच्छी परफॉर्मेंस के बल पर उन्हें आईपीएल में भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Related Posts