BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रक चलाते समय चालक को आया पैरेलिसिस का अटैक: ट्रक को नही कर पा रहा था नियंत्रित, हाइवे पेट्रोलिंग के सुझबुझ से बड़ा हादसा टला

भिलाई। हाइवे पेट्रोलिंग की सूझ-बूझ से मंगलवार की रात बड़ा सड़क हादसा टल गया। रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान हाइवे पेट्रोल क्रमांक 1 अपने बीट क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी रात क़रीब 11: 30 बजे रायपुर से दुर्ग रोड नेहरू नगर चौक से पहले ट्रक क्रमांक CG/07/MB/1975 लहराते हुए चलते दिखाई दिया।

हाइवे पेट्रोलिंग को शराब पीकर वाहन चलाने के अंदेश पर चालक सूर्या एवं एएसआई राजेश पांडेय ने हाइवे पेट्रोलिंग वाहन को सामने लगा कर ट्रक को रुकवा कर किनारे लगवाया।

एएसआई ने वजह जानने की कोशिश की तो पाया कि ट्रक के चालक को पैरेलिसिस का अटैक आया है, जिसके कारण वह अपने वाहन को नियंत्रण नहीं कर पा रहा था। हाइवे पेट्रोलिंग की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टाल गया साथ ही वाहन चालक को अपने वाहन से उतारकर  ईलाज हेतु सुपेला अस्पताल ले जाया गया।

 

Related Posts