BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

ग्लोबल संकेत से तेजी के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार; निफ्टी बैंक ने बनाया रिकॉर्ड

शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरूआत हुई है, सेंसेक्स 113 अंक तो निफ्टी 35 अंकों के उछाल के साथ खुला है…

मुंबई (ए)। शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरूआत हुई है. सेंसेक्स 113 अंकों की तेजी के साथ 62,243 तो निफ्टी 35 अंकों के उछाल के साथ 18532 अंकों पर खुला है. लगातार गिरावट के बाद आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. निफ्टी बैंक में भी शानदार तेजी है और 0.32 फीसदी के उछाल के साथ 43,850 पर कारोबार कर रहा है।

52 हफ्ते के उच्‍च स्‍तर पर पहुंचे ये स्‍टॉक्‍स: आज के शुरुआती कारोबार के दौरान कई शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्‍च स्‍तर देखा है. इनमें Polycab, KRBL, IOB, NCC और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं. निफ्टी के जिन शेयरों में तेजी है उनमें IndusInd Bank, Bajaj Financxe, M&M, हीरो मोटो कॉर्प और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

कच्चे तेल में उछाल से ONGC में तेजी: कच्चे तेल के दामों में फिर से उछाल देखा जा रहा है तो आज के कारोबार में ओएनजीसी 0.88 फीसदी और ऑयल इंडिया 1.20 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।

इन शेयरों में है तेजी: टॉप गेनर में चंबल फर्टिलाइजर 2.94 फीसदी, इंफोएज 2.89 फीसदी, सिटी यूनियन बैंक 2.52 फीसदी, टाटा कम्यूनिकेशन 1.94 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक ने बनाया रिकॉर्ड: बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते निफ्टी बैंक 43870 के लाइफटाइम हाई पर जा पहुंचा है. निफ्टी बैंक में 12 शेयर में 10 तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. बंधन बैंक 3 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

आज इन सेक्‍टर्स में दिख सकती है मजबूती: शेयर इंडिया के वीपी-हेड ऑफ रिसर्च डॉ. रवि सिंह के अनुसार, आज निफ्टी की शुरुआत 18500-18550 के स्‍तर पर हो सकती है और अनुमान है कि यह दिन के कारोबार के दौरान 18300 से 18700 के दायरे में कारोबार करेगा. आज के कारोबार के दौरान जिन सेक्‍टर्स में मजबूती दिख सकती है उनमें पीएसयू बैंक, रियल्‍टी, मेटल, इन्‍फ्रा और एनर्जी सेक्‍टर शामिल हैं. जिन सेक्‍टर्स में कमजोरी दिख सकती है उनमें आईटी, फार्मा, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी शामिल हैं।

Nifty को 18388 पर है सपोर्ट: पाइवॉट चार्ट के अनुसार, निफ्टी के लिए 18388 का स्‍तर महत्‍वपूर्ण सपोर्ट वाला है, इसके बाद इसे 18346 और 18279 पर सपोर्ट है. अगर निफ्टी ऊपर जाता है तो इसे 18522 पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा. अगला रेजिस्‍टेंस लेवल 18563 और 18631 है।

प्री-ओपनिंग ट्रेड में बाजार में तेजी: प्री-ओपनिंग ट्रेड में बाजार के तेजी के साथ सेटल हुआ है. बीएसई सेंसेक्स 170 अंकों के उछाल के साथ 62300 तो निफ्टी 27 अंकों के उछाल के साथ 18,524 अंकों पर सेटल हुआ है।

Related Posts