भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरूआत 14 दिसंबर से होने वाली है, वहीं इससे पहले सीरीज की ट्रॉफी पर से पर्दा उठ गया है…
नईदिल्ली (ए)। भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत 14 दिसंबर से होने वाली है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला चटोग्राम में खेला जाएगा. वहीं इस श्रंख्ला के शुरूआत से पहले ट्रॉफी से पर्दा उठ गया है. दरअसल, मुकाबले से पहले टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी लॉन्च कर दी गई. ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल और बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन पोज देते हुए नजर आएं।
सीरीज से उठा पर्दा: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के ट्रॉफी से पर्दा उठ गया है. श्रंख्ला से पहले टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मिलकर ट्रॉफी लॉन्च की. दोनों कप्तान ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए नजर आएं. ट्रॉफी के साथ शाकिब अल हसन और केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
ऋषभ पंत पर रहेंगी नजरें: वहीं क्रिकेट फैंस की नजरें भारत के स्टार युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी रहेगी. दरअसल, वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से अपनी चोट के कारण बाहर रहे थे. वहीं उनका बल्ला भी लंबे वक्त से खामोश रहा है. ऐसे में टेस्ट सीरीज में सबकी नजरें पंत पर टिकी होगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पंत अपनी फॉर्म में वापस लौटते हैं या उनका बल्ला अभी भी शांत रहेगा।
टेस्ट सीरीज के लिए भारत और बांग्लादेश का स्कॉवड
भारत – लोकेश राहुल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, विराट कोहली, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), श्रीकर भारत (विकेट कीपर), जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव।
बांग्लादेश- शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल होसैन, मोमिनुल हक़, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दस, नुरुल हसन, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद, इबादत होसैन, शरीफुल इस्माल, जाकिर हसन, महमूदुल हसन, रजौर रहमान, अनामुल हक़।
https://twitter.com/manoj_dimri/status/1602188172297109504?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1602188172297109504%7Ctwgr%5E9df880219a8c72491f2bfb5b5f474637296af478%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-ban-india-vs-bangladesh-test-series-trophy-unveiled-kl-rahul-and-shakib-al-hasan-give-pose-2280211















