भिलाई। रविवार 11 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु रूद्र कुमार के वैशाली नगर आगमन पर खुर्सीपार सतनामी समाज महासचिव वीरेंद्र बंजारे ने अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण संबंधित पूर्व में 16% आरक्षण को कटौती कर 3% आरक्षण काट दिया गया है। जिस के संबंध में कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकर मांग रखा गया है कि यथावत सतनामी समाज को जो आरक्षण 16% मिला है, उसे स्थाई रूप से रहने दिया जाए जबकि छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार जनगणना नहीं हुई है।














