BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला जागृति समूह ने जरूरतमंदों को वितरित किया स्वेटर, शाल, मफलर, बच्चों के गर्म कपड़े

बिलासपुर। महिला जागृति समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष ज्योति सक्सेना के मार्गदर्शन एवं समूह की सभी सखियों के सहयोग से बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए महिला जागृति समूह की सदस्यों ने गर्म कपड़े, स्वेटर, शाल, मफलर, बच्चों के गर्म कपड़े, पजामे इत्यादि ठंड से बचाव हेतु शहर एवं आसपास के जगहों पर राहगीरों को, काम पर जाने वाले मजदूरो को, घरेलू काम करने वाली महिलाओ को मदर टेरेसा आश्रम, मंगला चौक कुदुदंड, सीपत चौक, पुराना बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, दर्री घाट के आसपास, मस्तूरी के पास जाकर कम्बल गर्म कपड़े देकर जरूरतमंद की सेवा की नर सेवा नारायण सेवा इस उद्देश्य को लेकर समूह की सभी सदस्यों के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है।

इस सेवा कार्य मे विशेष सहयोगी ज्योति सक्सेना, सरिता साहू, सुनीता चावला, बिंदु सिंह कुशवाहा, डॉ. अलका यादव, प्रीति सक्सेना एवं रीता मौर्य रही। समूह की 40 सदस्य हर वक्त सेवा के लिए तैयार रहती हैं एवं आर्धिक सहयोग कर इस समूह का मान बढ़ाती है। समूह की सदस्य व्यक्तिगत भी समाज सेवा करती हैं एवं इस समूह के माध्यम से भी अपनी सेवा से बिलासपुर में महिला जागृति समूह की सदस्यों का एक अलग ही दर्जा है। हर जरूरतमंद महिला की सेवा एवं रोजगार दिलाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाती है।

महिला जागृति समूह की ये सेवा अभी अनवरत रूप से जारी रहेगी, ठंड भर समय समय पर समूह के सदस्य व्यक्तिगत भी कम्बल, स्वेटर वितरित करती रहती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 200 से ज्यादा कम्बल बाट चुकी हैं, समूह की सदस्यों के इस नेक कार्य से खुश हो समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष ज्योति सक्सेना ने समूह की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं आगे भी सहयोग को बनाएं रखने की बात कही।

Related Posts