भिलाई। शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर, भिलाई में ‘उमंग 2022’ के तहत् 17वें वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शाला प्रागंण में सम्पन्न हुआ। उमंग 2022 की इस कड़ी में प्री-प्राइमरी से हायर विंग तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रोचक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पुरस्कारों की श्रृंखला में सत्र 2019-20 से प्रांशुल सिंघई, हिमांशी साहू किरण वर्मा को बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25000 हजार तथा दसवीं से पूनम, काजल वर्मा, देवेन्द्र कुमार साहू को 15000 एवं भूमिका देशमुख, दीक्षा शर्मा, दिव्या साहू को 11000 की नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। साथ
ही सत्र 2021-22 में रौशन चन्द्राकर कु. प्रियंका राठी को 15000 एवं यामिनी, कु. रूचि छुरा, अनुराग देवांगन, प्रांजल गजपाल को 11000 की नगद राशि द्वारा पुरस्कृत किया गया।पुरस्कारों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विगत सत्रों में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताम्रध्वज साहू (मंत्री गृह, जेल एवं लोक निर्माण, छत्तीसगढ़ शासन ) की उपस्थिति थी तथा उत्सव की अध्यक्षता शशि सिन्हा (महापौर, नगर पालिक
निगम, रिसाली, छ.ग.) ने की। विश अतिथि के रूप में सनीर साहू ( पार्शद एवं एम.आई. सी. मेम्बर, नगर पालिक, विलास बोरकर (पार्षद वार्ड -29, नगर पालिक निगम, रिसाली, छ.ग.), अनूप डे (पार्षद एवं एम. आई० सी० मेम्बर, नगर पालिक निगम, रिसाली छ.ग.) केशव बंछोर ( सभापति, नगर पालिक निगम, रिसाली, छ.ग.) एवं बी. एल. जोशी (अध्यक्ष, वैशाली नगर शिक्षण समिति) उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ शारदा विद्यालय में कला एवं संस्कृति का ज्ञान दिया जाना सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शशि सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सम्पूर्ण जीवन की नीव है इसे सँवारने का नैतिक दायित्व शिक्षा के साथ-साथ माता पिता का भी है। आज के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों का सुसंस्कारित होना भी उतना ही आवश्यक है जितना परिश्रमी होना।
इस अवसर पर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर संजय ओझा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की योजना का विस्तृत स्वरूप पालकों को बताया तथा विद्यालय एवं विद्यार्थियों की प्रगति से जुड़े मूलभूत तथ्यों से सबको परिचित कराया। वार्षिक प्रतिवेदन विद्यालय प्रिंसिपल सुतापा सरकार ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन हेडबॉय पीयूश मिश्रा तथा हेडगर्ल छाया चौधरी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। तत्पश्चात गणेश वन्दना तथा नन्हें-मुन्नों की थिरकन ने सबका मन मोह लिया। वीरभद्र का अवतरण एवं छत्तीसगढ़ की पुलिस को समर्पित नृत्य ने सबको अभिभूत कर दिया।
छत्तीसगढ़ी नृत्य राजस्थानी नृत्य ने माहौल बनाया तो कव्वाली ने उसमें चार चाँद लगाए। पिता को समर्पित नृत्य तथा मणिपुरी आभा से सु गोभित नृत्य ने सबको द्रवित कर दिया। दर्शकों ने गोवा के बीच का आनंद उठाया तो श्री कृष्ण को भी याद किया।
इस अवसर पर चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा, मैनेजर ममता ओझा, हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम.आर. सीनियर एक्टिविटी इन्चार्ज पूजा बब्बर प्रतीक ओझा, वनिता ओझा एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा सिंह एवं मनोज पाण्डेय ने किया।















