BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

दोहरा शतक मार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने ईशान किशन: मैच हारने के बाद बांग्लादेशी कप्तान लिट्टन दास ने ईशान किशन की तारीफों के बांधे पुल

भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 409 रन बोर्ड पर लगाए, रनों का पीछा करने उतरी मेज़बान बांग्लादेश 34 ओवरों में 182 रनों पर आलआउट हो गई, भारती टीम की तरफ से ईशान किशन ने 210 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, मैच हारने के बाद बांग्लादेशी कप्तान लिट्टन दास ने ईशान की तारीफों के पुल बांध दिए…

नईदिल्ली (ए)। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने 227 रनों से बड़ी जीत हासिल की. इस पूरे मैच में सिर्फ ईशान किशन का नाम चारो तरफ गूंज रहा था. उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ दोहरा शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. इस मैच में उनके बल्ले से 131 गेंदों में 210 रनों की पारी निकली. उनकी इस पारी में 24 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. ईशान इस मैच रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग पर आए थे. उन्हें इस शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाज़ा गया. मैच के बाद ईशान ने अपने दोहरे शतक पर प्रतिक्रिया दी।

मैच के बाद बात करते ईशान किशन ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बल्लेबाज़ी के लिए परफेक्ट विकेट था. मेरी लिए भी परिस्थिति परफेक्ट थी. गेंद को ठीक से देखना और प्रवाह के साथ जा रहा था. मुझे लगता है जब आपके टीम में इतने सारे सीनियर खिलाड़ी हों. हम बातचीत कर रहे हैं. यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब आपको कुछ मिल जाता तो आप ज़्यादा लाने की कोशिश करते हो।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे स्पोर्ट स्टाफ से बहुत मदद मिली. मैं सिर्फ गेंद और गेंदबाजों को चुन रहा था. चीज़ें मेरे हक में गईं. विकेट को देखने के बाद मुझे पता था कि यह अच्छा खेलने वाला है. कमज़ोर गेंदों को मारने की कोशिश कर रहा था. टीम में फिटनेस को लेकर बहुत बातें चल रही हैं।

सबसे तेज़ बनाया दोहरा शतक: ईशान ने यह शतक 126 गेंदों में जड़ दिया था, जो सबसे तेज़ है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज़ क्रिसे के नाम पर दर्ज था. उन्होंने 138 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था. अब यह रिकॉर्ड ईशान किशन ने अपने नाम कर लिया है।

मैच खत्म होने के बाद बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास ने बात करते हुए कहा, “ईशान और विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे हमें मैच गंवाना पड़ा. ईशान ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे सलाम. हमारे गेंदबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन इस विकेट पर कोई रास्ता नहीं निकला. अगर हम 330-340 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते तो यह अलग तरह का मैच होता. वे अच्छी टीम हैं. हमनें अच्चा क्रिकेट खेला और हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा।”

Related Posts