BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

 

मध्य भारत की पहली एवं देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस का बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर के बीच परिचालन 11 दिसंबर’ 2022 से शूरू हो जाएगा…

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनांक 11 दिसंबर’ 2022 को नागपुर–बिलासपुर वंदे भारत उदघाटन स्पेशल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। कल 9:30 बजे नागपुर में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गाड़ी संख्या 20825/20826 बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं गोंदिया स्टेशनों में स्टॉपेज दिए गए है।

Related Posts