भारत ने जी-20 की अध्यक्षता संभालते ही तैयारी काफी तेज कर दी है, इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 9 दिसंबर को बैठक की…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करने के लिए राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों के साथ बैठक में कहा, ”भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता पूरे देश की है. यह देश की ताकत प्रदर्शित करने का अवसर है.” उन्होंने टीम वर्क’ के महत्व पर जोर दिया. साथ ही जी-20 के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से सहयोग मांगा।
क्यों अहम है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान काफी लोग भारत आएंगे और इंटरनेशनल मीडिया का हमारे देश पर फोकस रहेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे में केंद्र शासित और राज्यों के पास इस अवसर का लाभ उठाकर अपने आपको बिजनेस के लिए अच्छी जगह, इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षित करना और टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित करने का मौका होगा. पीएम मोदी ने दावा किया कि इस प्रकार का आयोजन हमारे देश के प्रत्येक हिस्से की विशिष्टता को दुनिया के सामने लायेगा।’’
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 जुड़े इवेंट में समाज के लोग हिस्सा ले इसकी भी कोशिश की जाए. कई राज्यों के सीएम, राज्यपाल और उपराज्यपाल ने मीटिंग के दौरान आइडिया दिए. उन्होंने बताया कि साथ ही भारत को एक ‘ब्रांड’ के रूप में विकसित भी करना है. मीटिंग को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी संबोधित किया और भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने एक प्रस्तुति दी।
Chaired a meeting of Governors, LGs and CMs to discuss India's G-20 Presidency and aspects relating to the G-20 events which will take place across India through the coming year. Emphasised on how the states can showcase their rich potential and vibrant culture in these events.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2022















