BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP, ASP और ट्रैफिक DSP ने धमधा रोड में हुए सड़क दुर्घटना स्थल व ब्लैक स्पॉट का किया संयुक्त निरीक्षण

 

सडक दुर्घटना स्थल व ब्लैक स्पॉट स्थल का निरीक्षण उपरांत इंजीनियरिंग सुधार, इंर्फोसमेन्ट एवं यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने दिये आवश्यक निर्देश…

दुर्ग। दिनांक 08.12.2022 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा विगत दिनो धमधा रोड में हुए सड़क दुर्घटनाओं के कारणो एवं भविष्य में उन स्थानो पर सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं उन स्थानों पर इंजीनिरिंग सुधार और आस पास के क्षेत्रो में यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले के उपर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

सर्वप्रथम थाना नंदनी क्षेत्र में दिनांक 16 नवंबर 2022 को सायं 06.30 बजे स्थान नंदकट्ठी से कोडिया के मध्य पेट्रोल पम्प के पहले पुलिया के पास बस और दो पहिया वाहन के मध्य हुए सडक दुर्घटना जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी में दो व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई थी और एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हुई थी। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात दिनांक 29 सितंबर को सायं 05.00 बजे थाना धमधा क्षेत्र में राहटादाह मोड से करीब 200 मीटर आगे धमधा बेमेतरा मुख्य मार्ग पर दो पहिया वाहन में तीन सवारी स्कूली छात्रो के द्वारा पेपर दिलाकर घर वापस आते समय बस और मोटर सायकिल में हुए दुर्घटना में मोटर सायकल में सवार तीनो छात्रों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी *दोनो ही घटना स्थलो का निरीक्षण करने पर लगभग एक समान रोड इंजीनियरिंग की कमी पाई गई। जिसमें सड़क का चौडाई का कम होना, सडक में सेन्टर लाईन एवं ऐज मार्किग मिट जाना, सडक में प्रकाश व्यवस्था नहीं होना, डिवाईडर कर ना होना, सडक किनारे लगे पेडो में रिफ्लेक्टर का ना होना पाया गया।

जिसे तत्काल लगाने संबंधित विभाग से समन्वय कर सुधार कार्य कराने हेतु निर्देश दिया गया। सड़क पर वाहन की स्पीड कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर/रम्बल्ड स्ट्रीप बनाने निर्देश दिये गये। यातायात के अधिकारियों को दोपहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार एवं नशे के हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। यातायात एवं थाना क्षेत्र के अधिकारियों को ग्रामीणो के मध्य जाकर ग्रामीणो का यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सीता रिफानरी से प्रकाश ट्रेडर्स करंजा भिलाई ब्लैक स्पॉट स्थल का निरीक्षण कर जेवरा सिरसा प्रभारी को मार्ग पर भारी वाहन खडा ना हो एवं पार्किग स्थल पर ही वाहन खडा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

आज के इस सड़क दुर्घटना, स्थल निरीक्षण के दौरान अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी नंदनी द्वारा संयुक्त घटना स्थल निरीक्षण किया गया।

Related Posts