BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP प्रशांत अग्रवाल ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

 

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा दिनांक 08.12.2022 को सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष समाप्ति के मद्देनजर माह के अंत तक अधिक से अधिक लंबित अपराधों, लंबित मर्ग, लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने निर्देशित करने के साथ ही थानों में महिलाओं से संबंधित धारा 363 भादवि. के लंबित मामलों में अपहृतों की पतासाजी कर दस्तयाब करने के निर्देश दिए।

साथ ही संपत्ति संबंधी मामलों में विशेष रूचि लेकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर संपत्ति बरामद करने, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही करने, रात्रि गश्त के दौरान वाहनों में सायरन बजाकर गश्त करने तथा अपने अधिनस्थ अधि./कर्म. को मुस्तैदी पूर्वक रात्रि गश्त व संदिग्धों की चेकिंग कराने निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साईबर संबंधी लंबित अपराधों का भी जल्द से जल्द निकाल करने तथा साईबर ठगी के मामलो में पीड़ितों को त्वरित हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए।

Related Posts