BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

शुरुआती रुझान में गुजरात में बीजेपी की वापसी, हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर, जानिए AAP की स्थिति

गुजरात के रुझानों में बीजेपी 150 पार चली गई है, कांग्रेस अब सिर्फ 19 सीट पर बढ़त बनाए हुए है,वहीं आम आदमी पार्टी की सीट रुझानों में बढ़कर 9 हो गई…

नईदिल्ली (ए)। गुजरात चुनाव का परिणाम आज (आठ दिसंबर) कुछ ही घंटो में घोषित हो जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि गुजरात में 27 साल से कायम भाजपा का राज आगे जारी रहेगा या सत्ता के लिए विपक्ष का लंबा इंतजार खत्म होगा। हालांकि, तमाम एग्जिट पोल ने पहले ही अनुमान लगाया है कि इस बार भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा। यही नहीं पिछले कई चुनावों से ज्यादा सीटें मिलने का भी अनुमान है।

182 सीटों वाले गुजरात में इस बार कुल 1621 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा से लेकर गुजरात सरकार के कई मंत्री तक की किस्मत भी दांव पर है। इसके अलावा आज ही पाटीदार आंदोलन चलाने वाले हार्दिक पटेल, आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, कांग्रेस नेता इंद्रनील राजगुरू जैसे दिग्गज नेताओं के भाग्य का भी फैसला हो जाएगा।

गुजरात के रुझानों में बीजेपी 150 पार चली गई है. कांग्रेस अब सिर्फ 19 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं आम आदमी पार्टी की सीट रुझानों में बढ़कर 9 हो गई। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हिमाचल में बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 23 और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीट पर आगे हैं. यहां बीजेपी का अबतक का वोट शेयर 45 फीसदी से ज्यादा है।

हिमाचल प्रदेश के सिरमैर जिले में 5 में से 2 सीट पर बीजेपी और 3 सीट पर कांग्रेस आगे. किन्नौर जिले में कांग्रेस आगे है, शिमला की 8 सीटों में से 4 पर बीजेपी और 4 ही सीटों पर कांग्रेस को बढ़त, कांगड़ा जिले की 15 सीटों में से 7 बीजेपी और 7 पर कांग्रेस आगे. वहीं, मंड़ी जिले की 10 सीटों में से 9 सीटों पर बीजेपी और 1 और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

देखिए गुजरात की10 हॉट सीटों की स्थिति…

सीट प्रत्याशी आगे/पीछे
घाटलोडिया भूपेंद्र पटेल (भाजपा) —
वीरमगाम हार्दिक पटेल  (भाजपा) आगे
खंभालिया इसुदान गढ़वी (आप) पीछे
जामनगर रिवाबा जडेजा (भाजपा) आगे
राजकोट पूर्व इंद्रनील राजगुरु (कांग्रेस) —
कतारगाम गोपाल इटालिया (आप) आगे
वडगाम जिग्नेश मेवाणी (कांग्रेस) —
गांधीनगर दक्षिण अल्पेश ठाकोर (भाजपा) आगे
मोरबी कांतिलाल अमृतिया (भाजपा) —
भावनगर पश्चिम जीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी (भाजपा) —

Related Posts