BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर बहला फुसलाकर अपहरण कर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय पुढीर के मार्गदर्शन में महिला संबंधी एवं बच्चों मामलों में एवं आपरेशन मुस्कान के तहत् गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश पर थाना नंदिनी नगर के अपराध अप0क0 495/22 धारा 363 भादवि के अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश क्रम में सायबर सेल के तकनीकी सहायता प्राप्त कर संदेही के मोबाईल नंबर का टावर लोकेशन प्राप्त होने पर पुलिस टीम तैयार अपहता एवं आरोपी के पता तलाश हेतु ग्राम अछोली उरला रायपूर भेजा गया था जो कि आरोपी काफी शातिर किस्म का था जो अपनी पहचान छुपाकर लुक छिप रहा था अपहृता को आरोपी के कब्जे से उरला इण्डसटीयल एरिया ग्राम अछोली में बरामद किया।

अपहृता नाबालिक लडकी को आरोपी द्वारा अपने प्रेमजाल में फंसा कर दिनांक 21.11.2022 को बहला फुसलकार अपने साथ भगा ले जाकर उरला रायपूर ले जाकर मंदिर में मांग भरकर व गले में मंगल पहनाकर शादी कर पति पत्नि बनने का आश्वासन देकर लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। जिसे दिनांक 06.12.2022 को बरामद किया गया है। जो प्रकरण में धारा 366,376(2)(एन), 493 भादवि 506 पास्को एक्ट समावेश किया गया।

आरोपी सागर बारले पिता नरेश बारले उम्र 22 साल साकिन गिरहोला हाल हीरानगर ग्राम अछोली थाना उरला जिला रायपुर
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी थाना नंदिनी नगर, सउनि डी आर देशलहरे, महिला आरक्षक तृप्ति वर्मा क्र0 558, आरक्षक 1286 युगल देवागन की सराहनी भुमिका एवं योगदान रहा।

अप0 क्रमांक 495/2022, धारा 363,366,376(2)(),493
भादवि 586 पास्को एक्ट
आरोपी का नाम: सागर बारले पिता नरेश बारले उम्र 22 साल साकिन गिरहोला हाल हीरानगर ग्राम अछोली थाना उरला जिला
रायपूर।

Related Posts