BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

ट्रेन में 30 लाख रूपये कैश लेकर घूम रहे थे दो यात्री: पूछने पर नहीं दिखा पाए दस्तावेज, आरपीएफ-जीआरपी ने किया गिरफ्तार

आरपीएफ और जीआरपी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इन दोनों को एक ट्रेन से गिरफ्तार किया है, इनके पास से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किए गए हैं…

चंदौली (ए)। आरपीएफ-जीआरपी द्वारा चेकिंग के दौरान दून-एक्सप्रेस से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया. जिनके पास एक बैग में 30 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं. पकड़े गए व्यक्ति नोट के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दे पाए. जिसको देखते हुए जीआरपी-आरपीएफ ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कर दोनों को जेल भेजा गया। जीआरपी-आरपीएफ के अधिकारियों द्वारा दोनों युवकों से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो वह बरामद रुपयों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

पकड़े गए दोनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी बताए गए हैं. इस संबंध में आरपीएफ-जीआरपी द्वारा आयकर विभाग की टीम को बुलाकर बरामद रुपए उनको सौंप दिए गए हैं. आयकर विभाग के दिशानिर्देश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. रेलवे में बढ़ते अपराध और तस्करी को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने एक टीम गठित की थी. उस टीम में रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम रात में संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे थे।

संदिग्ध दिखने पर पकड़े गए थे दोनों यात्री: प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दून एक्सप्रेस में दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिए, उनको रोका गया तो वो लोग हड़बड़ा गए. पूछा गया कि बैग में क्या है तो सही जवाब नहीं दे पाए, उन्हें लाकर थाने में पूछताछ की गई. इनके बैग में 30 लाख रुपए बरामद हुआ और इनके पास जरूरी कागजात नहीं थे, इस संबंध में आयकर विभाग को टेलीफोनिक सूचना देकर बुला लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. दोनों व्यक्ति हुगली जिला पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. ये लोग बनारस से कोलकाता के लिए जा रहे थे, मामले में कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

Related Posts