BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

बांग्लादेश से दूसरे वनडे में हार के बाद रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज: कोच राहुल द्रविड़ ने दावा किया कि

भारत की हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने उम्मीद जताई है कि जनवरी से फुल स्ट्रेंथ टीम होगी, उन्होंने वनडे विश्वकप को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है…

नईदिल्ली (ए)। बांग्लादेश ने भारत को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 5 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस हार के साथ-साथ सीरीज भी गंवा दी है. उसे पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया की हार के साथ-साथ रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. यह दूसरी बार है जब भारत को वनडे सीरीज में बांग्लादेश में हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले टीम इंडिया ने 2015 में बांग्लादेश में वनडे सीरीज गंवाई थी।

टीम इंडिया सीरीज के पहले मैच में 1 विकेट से हार गई थी. जबकि इसके बाद दूसरे मैच में 5 रनों से हार का सामना किया. बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम दूसरी बार बांग्लादेश में वनडे सीरीज हारी है. इससे पहले उसे 2015 में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत का बांग्लादेश में वनडे रिकॉर्ड इस सीरीज 2015 से पहले काफी अच्छा रहा है. टीम इंडिया ने 2004 में 2-1 से जीत दर्ज की थी. इसके बाद भारत ने बांग्लादेश में 2007 में 2-0 से जीत हासिल की. टीम इंडिया ने 2014 में भी जीत हासिल की थी।

गौरतलब है कि तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में बांग्लादेश के मेहदी हसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 2 पारियों में 138 रन बनाए हैं. इस मामले में श्रेयस अय्यर दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2 पारियों में 106 रन बनाए हैं. शाकिब अल हसन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं. उन्होंने 7 विकेट हासिल किए हैं. इबादत हुसैन भी 7 विकेट लेकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

इधर भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि जनवरी से पूरी संभावना है कि भारत के पास ‘फुल स्ट्रेंथ’ की वनडे टीम होगी, जो अगले आठ-नौ महीनों से अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप तक लगातार खेलेगी. भारत का वनडे प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है जिसमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार श्रृंखला में हार शामिल है. इसमें कार्यभार प्रबंधन के कारण काफी अलग टीम उतारी गयी। यह पूछने पर कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी मध्य के ओवरों में समस्या बनती जा रही है तो द्रविड़ ने कहा कि पूरी टीम का नहीं होना आसान नहीं रहा है।

द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे नजरिये से देखें तो खेलना इतना आसान नहीं रहा है. हमारे पास पूरी टीम नहीं थी. उम्मीद करते हैं कि जनवरी से हमें घरेलू सीरीज में खेलने के लिये पूरी टीम मिल जायेगी, लेकिन यह चोटों पर निर्भर करेगा. हमें आईपीएल से पहले नौ वनडे (तीन न्यूजीलैंड, तीन श्रीलंका और तीन आस्ट्रेलिया के खिलाफ) खेलने हैं और उम्मीद करते हैं कि हमें इन मैचों के लये एक स्थिर टीम मिलेगी।‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में हम टी20 को काफी अधिक प्राथमिकता दे रहे थे क्योंकि दो विश्व कप खेलने थे. अगले आठ-दस महीनों में हमारी प्राथमिकता वनडे क्रिकेट होगी. प्रारूपों में ढलना इतना आसान नहीं है.’’ द्रविड़ ने कहा, ‘‘हमारे सफेद गेंद के विशेषज्ञों को कुछ आराम मिलेगा क्योंकि टेस्ट मैच खेले जायेंगे।’’

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारत को पहले मैच में 1 विकेट से हार का सामना किया. जबकि दूसरे मैच में 5 रनों से हार का सामना किया. अब सीरीज का आखिरी मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा।

Related Posts