BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे आज: सीरीज में भारत 1- 0 से है पीछे, आज कर सकता है बराबरी

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच आज  7 दिसंबर, बुधवार को खेला जाएगा, आइए जानते हैं इस मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे…

नईदिल्ली (ए)। बांग्लादेश दौरे पर मौजूद भारतीय टीम ने अपना पहला वनडे मैच गंवा दिया. पहला मैच काफी रोमांचक रहा. उस मैच में भारतीय टीम को एक विकेट से हार झेलनी पड़ी. अब दोनों टीमें अपना अगला मैच आज 7 दिसंबर, बुधवार को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेलेंगी. यह मैच भारतीय समयनुसार, सुबह 11:30 बजे खेला जाएगा।

पहले मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी और फील्डिंग काफी खराब देखने को मिली थी. इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से तेज़ गेंदबाज़ कुलदीप सेन ने इंटरनेशनल डेब्यू भी किया था. अब दूसरे मैच में भारतीय टीम सीरीज़ बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं इस मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।

कब और कहां खेला जाएगा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच 7 दिसंबर, बुधवार को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार, इस मैच की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से होगी।

कैसे देख पाएंग लाइव इस मैच को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं, मैच को सोनी लिव एप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

ऐसी है दोनों टीमों की स्क्वाड

भारतीय टीम की स्क्वाड रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, ईशान किशन, शाहबाज़ अहमद अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन.

बांग्लादेश की सक्वाड लिट्टन दास (कप्तान) , नजमुल हुसैन शंटो, यासिर अली, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, अफीफ हुसैन ध्रुबो, इबादत हुसैन, अनामुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), नुरुल हसन, हसन महमूद, मुस्ताफिजुर रहमान, नसुम अहमद और तस्कीन अहमद.

Related Posts