पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 74 रनों से जीत हासिल कर ली, इंग्लैंड ने हाई स्कोरिंग टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है…
नईदिल्ली (ए)। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 74 रनों से जीत दर्ज कर ली. इस मैच में दोनों ही टीमों के बल्लेबाज़ शानदार लय में दिखे. दोनों ही तरफ से शानदार बल्लेबाज़ी देखने को मिली. इस पूरे मैच की कुल चार पारियों में 1768 रन बने. इंग्लैंड ने अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा स्कोर करने वाला पांच दिवसिय टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लिया. यह मैच सर्वाधिक स्कोर करने के मामले में नंबर तीन पर रहा।
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (1939) साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 1939 में खेले गए एक टेस्ट मैच में कुल 1981 रन बने थे. यह मैच डरबन में खेला गया था. इतने रन बनने के बाद भी यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
वेस्टइंडीज़ बनाम इंग्लैंड (1930) वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड के बीच 1930 में एक टेस्ट मैच खेला गया था. इस पूरे टेस्ट मैच की सभी पारियों में कुल 1815 रन बने थे. यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. यह मैच किंग्स्टन में खेला गया था।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (2022) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले पांच दिवसीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर ली. इंग्लैंड ने यह मैच 74 रनों से जीता. यह पहला ऐसा पांच दिवसीय हाई स्कोरिंग टेस्ट मैच था, जिसमें किसी टीम ने जीत हासिल की. इस मैच की कुल चार पारियों में 1768 रनों का स्कोर बना. यह मैच रावलपिंडी में खेला गया था।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़ (1969) 1969 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए पांच दिवसीय टेस्ट मैच की सभी पारियों में 1764 रन बने थे. हालांकि, यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. इस मैच को एडिलेड में खेला गया था।
ऑस्ट्रेलिय बनाम इंग्लैंड (1921) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1921 में एडिलेड में एक टेस्ट मैच खेला गया था. इस मैच की सभी पारियों कुल 1753 रन बने थे. यह मैच भी ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जिम्मी एंडरसन 40 बरस के हो गए हैं, लेकिन इस खिलाड़ी का जलवा बरकरार है. पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में जिम्मी एंडरसन ने इंग्लैंड की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. इस खिलाड़ी पाकिस्तान के चार बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया. साथ ही जिम्मी एंडरसन ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, जिम्मी एंडरसन इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
जिम्मी एंडरसन ने पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है. अनिल कुंबले के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 956 विकेट हैं. वहीं, इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर महान श्रीलंकन स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं. मुरली के नाम 495 मैच में कुल 1347 विकेट हैं. जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर एक और दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न हैं. उनके नाम 339 मैच में कुल 1001 विकेट दर्ज हैं. इस तरह जिम्मी एंडरसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में एकमात्र तेज गेंदबाज हैं।















