BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

नाथन लायन ने रचा इतिहास: आर अश्विन को पछाड़ यह बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन ने इतिहास रचते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, वह अश्विन को पछाड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 8वें बॉलर बन गए हैं…

नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. लायन ने दक्षिण अफ्रीका पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन और भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को पछाड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में आठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

नाथन ने अश्विन को पछाड़ा: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के दूसरी पारी में कायल मेयर को आउट करते ही अश्विन को पछाड़ दिया. अब उनके नाम 446 टेस्ट विकेट हो गए हैं. वहीं अश्विन के नाम 442 टेस्ट विकेट हैं. इस खास रिकॉर्ड के साथ ही नाथन लायन अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आठवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

नाथन लायन ने यह खास उपलब्धि अपने 111वें टेस्ट मैच में हासिल की है. वहीं अश्विन भारत के लिए अबतक 86 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 442 बल्लेबाजों का शिकार किया है. आपको बता दें कि नाथन लायन ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौजूदा वक्त में सबसे अनुभवी स्पिनर हैं. वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कई मौके पर मैच जिताऊ गेंदबाजी कर चुके हैं.

अश्विन फिर छोड़ सकते हैं लायन को पीछे: हालांकि भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास अभी नाथन लायन को पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है. दरअसल, अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर कमाल की गेंदबाजी करते हैं तो वह नाथन लायन को पीछे छोड़कर फिर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज बन जाएंगे.

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 800

शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 708

जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)- 668

अनिल कुंबले (भारत)- 619

स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)- 566

ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)- 563

कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)- 519

नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)- 446

आर अश्विन (भारत)- 442

डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)- 439

Related Posts