BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP संतोष सिंह ने लिया क्राइम मीटिंग: लंबित अपराध एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा दिनांक 03.12.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग लिया गया, जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे। क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि जिले में कानून का भय दिखना चाहिए, गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, वही अमन पसंद जनता के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए।

लंबित अपराध एवम शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देने की समझाइश दी गई ।वर्षांत के पूर्व लंबित मामलों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश सहित लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिया गए हैं।

क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी, एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रदीप येरेवार , उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार सहित सभी थाना / चौकी के प्रभारी गण उपस्थित थे।

Related Posts