BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

जेल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे 35 मोबाइल फोन बरामद; जेलर सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड

जेलर सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं 14 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी भी चल रही है…

पटना (ए)। भोजपुर जिला के मंडल कारा, आरा में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. डीएम के आदेश पर चल रहे तलाशी अभियान ने कैदियों और जेल प्रशासन के कर्मियों के पसीने छुड़ा दिये हैं। एकबार फिर से जेल में तालाशी के दौरान करीब तीन दर्जन मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. इस मामले में बड़ी कार्रवाई भी की गयी है और जेलर समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं दर्जन भर से अधिक कैदियों को दूसरे जेल में भेजने की भी तैयारी की जाने लगी है।

आरा के मंडल कारा में चोरी छिपे मोबाइल का इस्तेमाल धड़ल्ले से कैदी कर रहे हैं. इसका खुलासा जेल में लगातार चल रहे तालाशी अभियान के दौरान हुआ है. कुछ दिनों पहले की कार्रवाई में कैदियों के पास से 8 मोबाइल फोन, चार्जर और अन्य आपत्तिजनक सामना बरामद किये गये थे. वहीं एकबार फिर से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन अंदर से बरामद किये गये. तलाशी के दौरान फिर से 35 मोबाइल फोन की बरामदगी हुई है।

आरा मंडल कारा में लगातार मिल रहे मोबाइल फोन वगैरह मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है. जेलर सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं 14 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी भी चल रही है. जेल अधीक्षक संदीप कुमार द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है. जानकारी के अनुसार डीएम राजकुमार के आदेश पर 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच जेल में तलाशी अभियान चलाया गया. जिसमें लगातार मोबाइल फोन व सिम कार्ड वगैरह बरामद किये गये हैं

Related Posts