BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SDOP लीलाशंकर कश्यप के नेतृत्व में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही: 7000 किलोग्राम लहान बरामद कर किया गया नष्टीकरण; 60 लीटर महुआ शराब बरामद

विशेष टीम में कार्यवाही हेतु पुलिस एवं आबकारी विभाग के कुल 32 अधि./कर्मचारियों को लगाया गया था, 7000 किलोग्राम लहान बरामद कर नष्टीकरण किया गया…

जांजगीर चांपा। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 02.12.22 को लीलाशंकर कश्यप, अनु.अधि.पुलिस चांपा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये छापामार कार्यवाही की गई। जिसके तहत् थाना बम्हीडीह क्षेत्र के ग्राम गोविंदा डिपरापारा एवं थाना नवागढ़ क्षेत्र के गा्रम कटौद एवं थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम देवरी में रेड कार्यवाही किया गया।

थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम गोविंदा निवासी तिहारू राम गोड़ उम्र 18 वर्ष द्वारा अवैध शराब बिक्री करना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। ग्राम डिपरापारा में भोलाराम मिरी उम्र 36 वर्ष निवासी लतेलपारा बम्हनीडीह के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी तिहारूराम गोड़ एवं भोलाराम मिरी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद से 2000 किलोग्राम एवं थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम देवरी से 5000 किलोग्राम कुल 7000 किलोग्राम लहान बरामद कर नष्टीकरण किया गया। जिसे पंचनामा कार्यवाही कर नष्टीकरण किया गया।

विशेष अभियान में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक मनीष रात्रे, निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उनि सनत मात्रे, आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मनोज राठौर, गौरव दुबे, महेश राठौर, घनश्याम पटेल, छवि पटेल एवं पुलिस/आबकारी विभाग के अन्य अधि./कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts