BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- राजनीतिक कार्यवाही, इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे

रायपुर। कथित कोयला ढुलाई घोटाले केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर ईडी (ED) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को रायपुर से गिरफ्तार किया है. वहीं कोर्ट ने अरेस्ट के उनको 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरे मामले पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा, ”मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है. हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे।

राज्य की शक्तिशाली नौकरशाह मानी जाने वाली सौम्या चौरसिया को संघीय एजेंसी ने पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया.  ईडी ने अक्टूबर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी समीर विश्नोई और दो अन्य लोगों को मामले में कई छापे मारने के बाद गिरफ्तार किया था।

मामला क्या है? ईडी ने आयकर विभाग की एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद शुरू की गई धन शोधन की जांच ‘‘एक बड़े घोटाले से संबंधित है, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यवसायी, नेता और बिचौलिए के गठजोड़ द्वारा छत्तीसगढ़ में ढुलाई किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की अवैध उगाही की गई है।

सीएम ने क्या कहा? मुख्यमंत्री बघेल ने पिछले हफ्ते पत्रकारों से बातचीत में ईडी पर अपना हमला तेज करते हुए जांच एजेंसी पर अपनी हद पार करने और राज्य में लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर पर फरवरी 2020 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी. इसे मुख्यमंत्री बघेल ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था. साथ ही उन्होंने दावा किया था ऐसा करके सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही थी. वहीं आयकर विभाग (IT) ने जून 2021 में बताया था कि उसने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छापेमारी के बाद 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

 

Related Posts