खैरागढ़। शुक्रवार को एसपी अंकिता शर्मा ने निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक के पदोन्नत हुए राजेश साहू के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाये दी। उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू वर्ष 1998 में जगदलपुर से उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे।
सागर में एकीकृत मध्यप्रदेश में ट्रेनिंग के बाद शहडोल, अमलाई, बुढार, चचाई थाने में प्रोविजन पीरियड पूरा किया। वर्ष 2009 में सोमनी थाना प्रभारी रहते हुए निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे।














