चुनाव आयोग ने ऐसे प्रयास किए हैं कि कोई भी मतदाता वोटिंग से छूटने ना पाए. चुनाव आयोग जानकारी दी कि वह वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग वोटरों की सुविधा के लिए उन तक पहुंच रहा है…
गांधीनगर (ए)। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव आयोग ने सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पहल की है. यहां पहले चरण की वोटिंग में गिर के घने जंगलों में सिर्फ एक वोटर महंत हरिदासजी उदासिन के लिए भी एक मतदान केंद्र स्थापित किया है।
25,434 पोलिंग स्टेशन: बता दें कि गुजरात चुनाव में पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने कुल 25,434 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं, जिससे मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो. इसमें से 9,018 शहरी पोलिंग स्टेशन और 16,416 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन हैं. दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों के 19 जिलों की कुल 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछले बार के गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस सिर्फ 77 सीटों पर सिमट कर रही गई थी।
कोई भी मतदाता वोटिंग से छूटने ना पाए: चुनाव आयोग ने ऐसे प्रयास किए हैं कि कोई भी मतदाता वोटिंग से छूटने ना पाए. चुनाव आयोग ने ट्वीट करके बताया है कि वह राज्य में वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए उन तक पहुंच रहा है. साथ ही आयोग उन क्षेत्रों तक पहुंच रहा हे जहां पहुंच मुश्किल है।
द्वीप पर बनाया केंद्र: आयोग ने अमरेली जिले के शियालबेट गांव में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यह ऐसा क्षेत्र है जो अरब सागर से घिरा हुआ है और यहां केवल नाव से पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा 104 वर्षीय रामजी भाई ने डाक मतपत्र का विकल्प चुनने के बजाय मतदान केंद्र पर मतदान किया।
राज्य की बाकी की बची सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग होगी. दूसरा फेज सोमवार 5 दिसंबर को होगा, जिसमें 93 सीटों पर वोटिंग होगी. बता दें कि गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
https://twitter.com/ECISVEEP/status/1598228296348864513?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598228296348864513%7Ctwgr%5Eff6c534661d9f3322276e6b3a47e3bbc27ce8e8d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Felections%2Fgujarat-election-2022-polling-booth-made-for-a-voter-in-gujarat-election-commission-reached-the-ravines-2271905















